Kiss करते समय 95% लोग करते हैं ये 5गलतियां, बिगड़ जाता है रोमांस और रिलेशन, जाने इसका सही तरीका

Uncategorized

लाइफ का पहला ‘किस’ बड़ा खास होता है। किसी को चूमना ये दर्शाता है कि हम उसे कितना चाहते हैं। हालांकि किसिंग का असली मजा तभी आता है जब उसे सही ढंग से किया जाए। लेकिन कुछ लोग अपने पार्टनर को ‘किस’ करते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं। उनकी ये गलती किसिंग का शानदार अनुभव खराब कर देती है।

ऐसा नहीं है कि सिर्फ पहली बार ‘KISS’ करने वाले लोग ही मिस्टैक करते हैं। बल्कि कई अनुभवी और कई बार चुंबन कर चुके लोग भी किसिंग के दौरान गलती कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन गलतियों से रूबरू कराने जा रहे हैं जो आपकी किसिंग के समय भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। यदि आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो आपकी किसिंग और उसका अनुभव शानदार होगा।
मुंह से बदबू ना आने दें

किसिंग के समय सबसे बुरी चीज होती है मुंह से बदबू आना। इसके कारण अपके पार्टनर का सारा मूड खराब हो जाता है। इसलिए आप जब भी किसिंग का प्लान बनाएं तो यह बात सुनिश्चित कर लें कि आपके मुंह से बदबू ना आ रही हो। इसके लिए आप माउथ फ्रेशनर, खुशबूदार टूथपेस्ट जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके मुंह से अच्छी खुशबू आएगी तो आपका पार्टनर भी जोश से भर जाएगा। फिर आपकी किस भी अधिक देर तक चलेगी।
मुंह में छाले हैं तो किस करने से बचे

यदि आपके मुंह में छाले या किसी भी प्रकार की समस्या है तो किस करने से बचना चाहिए। आपके एक किस से सामने वाले के मुंह में भी इंफेक्शन फैल सकता है। ऐसे में आपका पार्टनर आपको दोबारा किस करने से पहले दस बार सोचेगा। इससे आपके ऊपर उसका भरोसा भी कम होने लगेगा।
दोनों की रजामंदी जरूरी है

किस का असली मजा तभी आता है जब इसमें सामने वाले का फिजिकल टच के अलावा इमोशनल कनेक्शन भी हो। यदि किसी एक का भी Kiss करने का मूड नहीं है तो आपको इसे नहीं करना चाहिए। बिना इच्छा या जबरन किया गया किस बहुत ही बकवास होता है। इससे आपके पार्टनर संग रिश्ते भी बिगड़ते हैं। अपनी सीमाएं ना लांघे

एक दूसरे को चूमते समय कई बार इंसान बहक जाता है। फिर वह कुछ ज्यादा ही नजदीक आने लगता है। अपनी सीमाएं भूल जाता है। यह बात शायद आपके पार्टनर को पसंद ना आए। खासकर तब जब आपने पहले कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं। इस स्थिति में बिना सामने वाले की मर्जी के किस से आगे नहीं बढ़ना चाहिए। Kiss को दिलचस्प बनाएं

किसी भी चीज को बार-बार उसी अंदाज में किया जाए तो इंसान बोर हो जाता है। Kiss का भी ऐसा ही सीन है। आपको अपने किस में लगातार वैराइटी लानी होगी। इसे बोरिंग ना होने दें। हर बार अलग अंदाज में किस करें। इसमें थोड़ा रोमांस और प्यारभरी बातें भी एड करें। फिर देखिए आपका किस हर बार दिलचस्प होगा और इसमें दोनों को मजा भी आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *