आज 3 राशियों की सफलता चूमेगी कदम, बड़ा लाभ होने के बने प्रबल योग

Astrology

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आप अपने सारे काम आसानी से पूरे कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने भविष्य के लिए एक योजना बनाएंगे और सोच विचार करेंगे। आज ज्यादातर आपका समय परिवार वालों की इच्छाओं को पूरा करने में निकल जाएगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबारियों की इनकम में वृद्धि होगी। नई जॉइनिंग किए व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। इस राशि के बेरोजगार बैठे व्यक्तियों को आज किसी अच्छी कंपनी से नौकरी के लिए ऑफर मिलने की संभावना बनी हुई है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। पहले से बनाई हुई योजनाओं को पूरा होने के योग बने हुए हैं। इसके साथ ही आप किसी नए काम की योजना भी बना सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। कारोबार में बरकत होगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मेहनत से किए हुए सारे काम पूरे होंगे। बिजनेस के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके बिजनेस पार्टनर आपसे किसी जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाने आ सकते हैं, बेहतर होगा हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेज को अच्छी तरीके से पढ़ लीजिए और जल्दीबाजी से कोई भी काम करना ठीक नहीं है। कोई भी जोखिम भरे काम से बचना होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आज आपको कोई अच्छा अवसर होगा। परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट आज किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए उत्सुक होंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मदद मिल जाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। आपको अपनी मेहनत के अनुसार सफलता हासिल होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर किए गए कामों में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। प्राइवेट शिक्षक के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रमोशन होने की उम्मीद है प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। घरेलू चीजों को खरीदने पर आपका अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आपकी ऊर्जा का स्तर काफी अच्छा रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आप अपने सभी कामों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी बढ़ेगी। फर्नीचर का सामान खरीदेंगे, तो आपके लिए दिन शुभ है। आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। बिजनेस में साझेदारी सोच समझकर ही कीजिए। किसी नई योजना को लागू करने से लाभ होने के योग बने हुए हैं। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपका दिन काफी हद तक ठीक ठाक रहेगा। ऑफिस में आप सहकर्मियों की मदद से अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है यही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा के दौरान आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें। परिवार में छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। हरी उर्द की दाल को जरूरतमंदों को दान करने पर आपकी परेशानियां दूर हो जाएंगी और आप खुद को तनाव रहित महसूस करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान दीजिए। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। लेकिन वर्तमान में की गई मेहनत का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सावधान रहना होगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, जहां पर जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे। किसी पुराने काम में कामयाबी मिलने के बाद आप बेहतर महसूस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *