साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 6 राशि वालों की होगी चांदी, आर्थिक तौर पर मिलेगा बड़ा तोहफा

Uncategorized

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह अनाज के व्यापारियों को लाभ होगा। यदि किसी कार्य में अपना सहयोग देना पड़े तो उसमें आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कोई कीमती सामान खोने का भय है। अपनी चाबियां और जरूरी सामान संभाल कर रखें। यदि आप अपना सामान इधर-उधर रखते हैं तो बाद में आपको परेशानी होगी, इसलिए इसे निर्धारित स्थान पर ही रखें। ऑफिस में महिला सहयोगियों का सम्मान करें।

प्यार के विषय में : प्यार का इजहार करने के लिए ये सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा।

करियर के विषय में : आपको कड़ी मेहनत करना होगी। कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह नकारात्मक परिस्थितियां आपको परेशान करेंगी। आपको मन को प्रसन्न रखते हुए काम काज को करना होगा। ऑफिस में काम की जिम्मेदारी लेने से पहले अच्छे से विचार कर लें। आपके विचारों को ऑफिस में वरिष्ठों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। लाभ के योग बन रहे हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें और सोच-समझकर निर्णय लें। यदि आप लेखक या पत्रकार हैं तो सप्ताह उत्तम और शुभ है।

प्यार के विषय में : लवमेट कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस बीच आपको कुछ रोचक अनुभव मिलेंगे।

करियर के विषय में : इस हफ्ते विद्यार्थियों को अच्छा परिणाम मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोग दूर होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलना चाहते हैं, तो उसके लिए सप्ताह उत्तम रहने वाला है। नए रिश्ते को लेकर जल्दबाजी न करें अन्यथा जल्दबाजी में बनी नजदीकियों के कारण बाद में पछतावा हो सकता है, इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी से विवाद परेशानी खड़ी कर सकता है। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। वाहन और मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

प्यार के विषय में : विवाहितों के अपने जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

करियर के विषय में : मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को अच्छी जगह इंटरनशिप मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य भरपूर साथ देगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस हफ्ते आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। छात्रों को करियर में उन्नति होगी। नौकरी में प्रोमोशन संभव है। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। आपकी सोच में बदलाव शुभ परिणाम देगा। इस राशि की महिलाओं के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह लव लाइफ की पुरानी समस्या हल हो सकती है।

करियर के विषय में : व्यापार के लिए की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। दफ्तर का माहौल निराशाजनक रहेगा।

हेल्थ के विषय में : अच्छे स्वास्थ के लिए खान पान का परहेज रखना आपके लिए जरुरी होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपके राजनीति में किए गए कार्य से आपकी वाहवाही होगी, जिसके कारण आपको लाभ के और नए नए अवसर मिलेंगे। कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा हो सकता है। करियर से जुड़े मामले में कोई सहकर्मी आपकी काफी मदद कर सकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पति पत्‍नी में आपसी प्रेम बढ़ेगा।

करियर के विषय में : ज्यादा लोभ ज्यादा नुक्सान दे सकता है। व्यापार में अहंकार न रखें।

हेल्थ के विषय में : सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। खांसी से आप परेशान हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह व्यापार में कोई विरोध की स्थिति भी उत्पन्न हो, तो आपको उसमें संयम रखना होगा, तभी आप अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी खास बात को लेकर विवाद हो सकता है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में भी लगाएं। यदि आप किसी नई संपत्ति को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो वह भी आपको आसानी से प्राप्त होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा।

प्यार के विषय में : नए शादी-शुदा लोगों के जीवन में मधुरता आएगी।

करियर के विषय में : बिजनेस में सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

विद्यार्थियों के लिए सप्ताह बेहतर रहने वाला है। शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण फूले नहीं समाएंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। छात्रों के करियर में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोग अपने घरेलू जीवन में खुश रहेंगे। आपका अपने किसी मित्र से वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमें वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे, गिफ्ट दे सकते है।

करियर के विषय में : आपके कारोबार में वृद्धि होगी। आपकी पैसों की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।

हेल्थ के विषय में : पेट संबंधी विकारों के कारण कष्ट हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आपको शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको व्यापार में लेन-देन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में इसके लिए आपको पछताना पड़ सकता है। जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। धन लाभ का योग है। धन का व्यय भी हो सकता है। सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

प्यार के विषय में : अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होगा। आपका दाम्पत्य जीवन बहुत सुखी और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। कमजोरी महसूस करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह राजनीति क्षेत्र में प्रशंसकों का समर्थन मिलने से सफलता मिलेगी और शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अपने सामान की सुरक्षा के प्रति उदासीन न रहें। हर रोज दिनचर्या से कुछ समय निकाल कर बच्चों के साथ व्यतीत करें। घर से कुछ लोगों के विदेश जाने के योग बन सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ व्यवहार में नम्र बने रहें।

करियर के विषय में : सफलता तक पहुंचने के लिए आपको थोड़ा अधिक परिश्रम करना होगा।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य मौसम से प्रभावित हो सकता है। छिटपुट चोट लग सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पिता और अधिकारियों के सहयोग से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति होगी। भविष्य से संबंधित लिए गए निर्णय अच्छे लाभ दिलाने वाले साबित होंगे। ऑफिस में बॉस की बातों को अनदेखा न करें। वरिष्ठों से कुछ सीखने का मौका मिले तो उसे न छोड़ें। रोजी रोजागार की दिशा में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, अपने कार्यों को जारी रखें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह मकर राशि वालों के प्रेम संबंध मज़बूत होंगे।

करियर के विषय में : जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : नींद की कमी से परेशान रहेंगे। बदन दर्द भी रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह हर्षवर्धक समाचार मिलेगा और भाग्य भी साथ देगा। अपनी छोटी-छोटी गलतियों की समीक्षा करें, ऐसा करने से भविष्य में जल्द ही कार्यों को पूरा कर पाएंगे। जो व्यापारी हार्डवेयर के काम से जुड़े हैं उन्हें मनचाहा लाभ होगा। संतान की समस्याओं का समाधान के लिए पिता का मार्गदर्शन मिलेगा। बॉस आपकी तारीफ करेंगे, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें।

प्यार के विषय में : आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा।

करियर के विषय में : व्यापार-धंधे में आय बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ का अवसर मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : गर्भवती स्त्रियों को सेहत का ध्यान रखना होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आप व्यापार के क्षेत्र में नए सुधार करेंगे और नए अवसर भी प्राप्त होंगे। कारोबारी मुनाफे के लिए सजग रहें। व्यापार हो या शेयर मार्केट किसी भी क्षेत्र में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक दायरे का विस्तार होगा और प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भी कुछ परिवर्तन होंगे। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे।

प्यार के विषय में : कोई नई प्रेम कहानी शुरु हो सकती है। प्रेमियों के लिए यह सप्ताह यादगार रहेगा।

करियर के विषय में : आपको करियर के मामले में कोई शुभ समाचार मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। ताजगी और प्रसन्नता बनी रहेगी।

आपने साप्ताहिक राशिफल 19 दिसंबर से 25 दिसंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 19 दिसंबर से 25 दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 19 दिसंबर से 25 दिसंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *