सुबह उठते ही अगर आपको दिख जाएं ये चीजें तो समझे लगने वाली है लॉटरी

Uncategorized

हर किसी की चाहत होती है कि उसकी सुबह की शुरूआत बहुत अच्छी हो क्योंकि कहा जाता है कि सुबह अगर अच्छी हो जाए तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। इस बारे में कई पौराणिक ग्रंथों में ये कहा गया है कि अगर सुबह के वक्त कुछ शुभ चीजों के दर्शन हो जाएं तो पूरा दिन शुभ होता है और कार्यों में सफलता भी मिलती है। तो आज हम इस आर्टिकल में आपको सुबह होने वाली उन घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप देखें तो वो बेहद शुभ होता है।
सुबह इन चीजों के दर्शन से दिन होता है शुभ…

अगर आप सुबह सोकर उठते हैं और आपको कहीं से शंख, नारियल, फूल, मोर या हंस के दर्शन हो जाएं तो ये इस बात का संकेत है कि आपका पूरा दिन बेहद अच्छा गुजरने वाला है। दरअसल उपरोक्त सभी वस्तुएं मां लक्ष्मी के चिह्न माने जाते हैं। ऐसे में अगर आपको सुबह ये चीजें दिखें तो मां लक्ष्मी का मन में स्मरण जरूर करें।

अगर आप सुबह सुबह किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हों या ऑफिस जा रहे हों और रास्ते में आपको सफाईकर्मी झाड़ू लगाते दिख जाएं तो ये भी बेहद शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है ऑफिस में आपका दिन बहुत अच्छा बीतने वाला है। साथ ही कार्यों में आ रही बाधा भी दूर होने वाली है।

सुबह सुबह घर से निकलने पर अगर आपको रास्ते में कहीं कूड़ा जलता हुआ दिखे तो ये अच्छे संकेत हैं। इससे आपका पूरा दिन अच्छा होगा, जीवन से आर्थिक तंगी दूर होगी और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी।

वेद शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि सुबह के समय संतों के दर्शन होने से पूरा दिन आध्यात्म में बीतता है। ऐसे में अगर आप कहीं जा रहे हों और आपको रास्ते में संतों की टोली या कांवडियों की टोली दिख जाए तो ये बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब ये होता है कि आपने आज जो कार्य सोचा है, वो सभी कार्य जरूर पूरे होंगे।

सुबह के वक्त अगर श्रृंगार की हुई कोई स्त्री दिख जाए तो समझिए आपको साक्षात मां लक्ष्मी के दर्शन हुए हैं। वहीं अगर लाल कपड़े में सजी धजी कोई स्त्री दिख जाए तो ये और भी ज्यादा अच्छा माना जाता है। बहरहाल, आपको भी कोई इस तरह की स्त्री दिखे तो अपने भाग्य का शुक्रिया अदा जरूर कीजिए।

सुबह उठते ही आपको दूध या दही से भरे बर्तन दिख जाएं तो ये इस बात का संकेत हैं कि आपका पूरा दिन बेहतरीन गुजरने वाला है। दरअसल दूध और दही को सुबह के वक्त देखना सौभाग्य का सूचक माना जाता है। साथ ही ये इस बात का भी संकेत होते हैं कि निकट भविष्य में आपको धन लाभ होने वाला है।

सुबह उठकर अगर आप मॉनिंग वॉक पर जाते हैं या अपने काम से निकलते हैं और इसी वक्त आपको कोई कन्या दिख जाए तो समझिए आपको साक्षात मां दुर्गा के दर्शन हुए हैं। इसके अलावा अगर कोई कन्या पानी से भरे बर्तन के साथ दिखे तो ये भी शुभ होता है। वहीं अगर बर्तन खाली हो तो ये अशुभ संकेत हैं और आपको उस दिन पैसों से संबंधित लेनदेन में जरूर सावधानी बरतनी चाहिए।

हिंदु धर्म शास्त्रों में इस बात को माना गया है कि हमारे हथेलियों में सभी तीर्थ और सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में सुबह उठने के बाद हथेलियों को मस्तक से स्पर्श करके पूरे चेहरे पर लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से सभी तीर्थ स्थलों के दर्शन का लाभ प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *